May 9, 2024
heavy rain in odisha

हरियाणा में आज तड़के मौसम का मिजाज बदल गया। 13 शहरों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, इनमें कैथल, नरवाना, गुहला, कालका, नारायणगढ़, पंचकूला, अंबाला, कलायत, पेहोवा, छछरौली, जगाधरी शामिल हैं।

यहां 30-40 KM घंटा की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। वहीं, पंचकूला में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस दौरान बारिश के साथ हल्की ओलों की बौछार भी हुई।

सूबे के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में मौसम 1 दिसंबर तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 30 नवंबर की सुबह से 1 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाही होने और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

इसके बाद 2 से 5 दिसंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट होने और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्की धुंध रहने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *