May 1, 2024

हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी आज रेवाड़ी दौरे पर पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रेवाड़ी पहुंचने पर उनके सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान ने बताया कि कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को भाजपा हाईकमान द्वारा पार्टी में प्रदेश का दायित्व सौंपा गया है।

उनके सम्मान में जिला कार्यालय पर अभिनंदन समारोह होगा।

कार्यालय पर वे कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती का संदेश देंगे। इससे पूर्व रेवाड़ी की सीमा में प्रवेश करने पर दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित धारूहेड़ा में किसान मोर्चा द्वारा तथा इसके बाद धारूहेड़ा से रेवाड़ी के रास्ते में युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।

इसके अलावा भी जिले में अनेक स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद नायब सैनी लगातार प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *