May 2, 2024
भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ हर क्षेत्र में समान रूप से विकास करवा रही है।
भाजपा की इन्हीं नीतियां और विकास को देखकर लोग दूसरी पार्टियां छोड़ भाजपा में शामिल हाे रहे हैं। यह शब्द मेयर मदन चौहान ने सोमवार को मेयर हाउस में इनेलो व कांग्रेस छोड़कर करीब 40 युवाओं के भाजपा में शामिल होने पर कहें।
इस दौरान उन्होंने भाजपा का दामन थामने वाले युवाओं को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के सचिव संदीप गढ़ी के नेतृत्व में किशनपुरा माजरा व दयालगढ़ गांव के आशीष, अभिषेक, लवली, अभिषेक नागरा, शेखू, विकास, अजय नाडे, मनीष, रमन, राहुल, हेमंत, भानू कत्याल, मांगा समेत 35-40 युवाओं ने इनेलो व कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा।
मेयर चौहान ने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा में हर महिला, बुजुर्ग, जवान व बच्चों को सम्मान दिया जाता है। चाहे वह किसी भी वर्ग का हो। यहीं कारण है कि आज दूसरी पार्टियां छोड़कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे है।
भाजपा नेता जंगशेर ने कहा कि भाजपा सरकार निजी हित की बजाय राष्ट्रहित को लेकर काम कर रही है। भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं ने कहा कि नए परिवार में आने के बाद वे बेहद खुश हैं। यह पार्टी जनता की हितैषी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *