May 15, 2024

सैनी ने कहा कि भाजपा शासन में गरीब व्यक्ति को अपने इलाज की चिंता नहीं है। आयुष्मान और चिरायु कार्ड से गरीब व्यक्ति निशुल्क अपना इलाज करा रहे हैं। मूलभूत सुविधाएं गरीबों के घर तक पहुंच रही है। यह बदलता हुआ हरियाणा है कि सरकार गरीबों को ढूंढ-ढूंढ कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

देश और प्रदेश के मजबूत होते इंफ्रास्ट्रक्चर पर बोलते हुए श्री सैनी ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में हाइवे, एक्सप्रेस-वे और सडक़ों का जाल बिछ है। आवागमन सरल हुआ है वहीं रोजगार के अवसर बढ़े हैं। इन 9 सालों में देश और प्रदेश में बहुत बड़ा फर्क आया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर मजबूत करना है।

नायब सैनी ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं कांग्रेस के नेता झूठ बोलने के लिए निकल पड़ते हैं। इनकी दुकान में सामान तो कोई है नहीं, सिर्फ झूठ के बलबूते पर लोगों को भ्रमित करते हैं जिसका दुष्परिणाम भोली भाली जनता को भुगतना पड़ता है।

सैनी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों का कर्जा माफ करने का झूठा वादा पिछले चुनावों में किया था। इस झूठ का परिणाम यह निकला कि 4500 किसानों ने राजस्थान में आत्महत्या कर ली और 1950 किसानों की जमीन सरकार ने कुर्क कर ली। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को  एकजुट होकर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना है और भाजपा की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। चुनाव 2024 में डबल इंजन की सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य और जनहितैषी योजनाओं के बलबूते पर देश और प्रदेश में मोदी-मनोहर सरकार को फिर से बनाने का संकल्प लें।

बॉक्स
भाजपा का उद्देश्य सत्ता के माध्यम से जन सेवा करना है-कंवरपाल गुर्जर
– कांग्रेस का एक ही एजेंडा झूठ बोलकर सत्ता हथियाना
हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा का उद्देश्य सत्ता हथियाना नहीं है, बल्कि सत्ता के माध्यम से जन सेवा करना है। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता हथियाने के एजेंडे पर ही काम करने वाली पार्टी है। इस मौके पर श्री गुर्जर ने नायब सैनी को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय काफी अच्छा है।

सैनी के मार्गदर्शन में 2024 में हरियाणा में दसों लोकसभाओं में कमल खिलेगा और तीसरी बार मोदी-मनोहर सरकार बनेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले चर्चा रहती थी कि जहां का मुख्यमंत्री होगा चौधर उसी जिले व शहर की होगी। लेकिन अब समय बदल चुका है, अब भाजपा की सरकार है। अब चौधर की बात नहीं होती। उन्होंने कहा कि हम सभी जनता के सेवक हैं और जिम्मेदारी के साथ जनसेवा के मिशन पर जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार में बिना पर्ची और खर्ची के मैरिट के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही है। भारत की सांस्कृतिक विरासत और वेदों पर बोलते हुए कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हम किसी के पिछलग्गू नहीं रहे हैं। आने वाले पांच हजार सालों में सूर्य या चंद्रमा ग्रहण कब होगा हम बता सकते हैं।

आज नासा भी हमारे वेदों पर रिसर्च कर रहा है। भाजपा के पास ज्ञान है और इसी ज्ञान के दम पर ही भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि विश्व कुटुम्बकम के मंत्र पर चलते हुए भारत का लक्ष्य किसी पर राज करने का नहीं है बल्कि लोगों को साथ लेकर चलने का है। दुनिया में अमन-चैन कायम करने की सोच सिर्फ भारत के पास है। इसी सोच को और अधिक मजबूत करने के लिए 2024 में हमें फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *