May 14, 2024

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज से आज दोपहर अंबाला में उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्री नायब सिंह सैनी ने शिष्टाचार भेंटवार्ता की और प्रदेश के सियासी हालातों पर चर्चा की।

इससे पहले, गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला में उनके आवास पर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके उपरांत दोनों नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक मुद्दों, पार्टी से जुड़ी गतिविधियों एवं अन्य विषयों पर चर्चा और विचार विमर्श किया।

गौरतलब है कि प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के उपरांत नायब सिंह सैनी ने पहली बार गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *