April 26, 2024

नगर निगम की टीम ने जगाधरी में चल रही दो मेटल फैक्ट्रियों को सील कर दिया। दो फैक्ट्रियां नगर निगम की शर्तें पूरी किए बिना चल रही थी।

दोनों फैक्ट्रियों के संचालकों ने न तो निगम से सीएलयू लिया हुआ था और न ही नगर निगम से नक्शा पास करवाया हुआ था। कुछ दिन पहले ही निगम के पास इसकी शिकायत पहुंची थी। जिसके बाद नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा व जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता के निर्देशों पर दोनों फैक्ट्रियों को सील करने कार्रवाई की गई।

अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास करवाए बनाए गए भवनों के खिलाफ नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। कुछ दिन पहले नगर निगम के पास शिकायत आई थी कि जगाधरी की शांति कॉलोनी में अरमान मेटल फैक्टरी और खारवन रोड स्थित डाईमंड मैटल कास्ट फैक्टरी अवैध रूप से चल रही है।

जिसके बाद निगम की टीम ने टीम ने फैक्ट्रियों में जाकर उनके दस्तावेज जांचे। जांच में पता चला कि फैक्टरी संचालकों द्वारा निगम से न तो सीएलयू लिया हुआ है और न ही नक्शा पास करवाया हुआ है।

निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा और उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा ने बताया कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *