May 19, 2024

हरियाणा के रोहतक के दो गांवों में किसानों के साथ बड़ी वारदातें हुई हैं। किसानों ने झड़ाई के बाद जो धान खेतों में छोड़कर घर आए थे, वह रात को चोरी हो गया।

कई महीने मेहनत करके धान उगाई थी और अब धान की कटाई व झड़ाई के बाद मंडी में लाने की तैयारी थी। धान चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई है।

गांव खरेंटी निवासी धर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 2 एकड़ जमीन गांव चांदी में ले रखी है। जिस जमीन पर उसने धान की फसल बोई थी।

धान की कटाई करवाकर धान निकालकर खेत में ही रखे हुए थे। करीब 2 एकड़ के करीब 32 क्विंटल धान थे, खेत में ही रखे हुए थे।

उसने मंगलवार को खेत में जाकर देखा तो पाया कि उसका करीब 12 क्विंटल धान चोरी किया जा चुका था। जिसके बाद उसने अपने स्तर पर भी आसपास में तलाश किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा।

धान चोरी का पता लगने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

गांव भगवतीपुर निवासी श्रवण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके खेत घुसकानी भगवतीपुर रोड पर हैं। 30 अक्टूबर को उसने अपने खेत में धान काटकर झड़वाए थे।

रात ज्यादा होने के कारण व धान को ढेरी में ही अपने खेत में छोड़कर आ गया। जो करीब 20 क्विंटल धान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *