May 2, 2024

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के विशेष प्रयासों से डिफेंस कालोनी की कच्चे बंधे पर सडक़ बनाने की वर्षो पुरानी मांग अब पुरी होने जा रही है, बकायदा इसके लिए गृह मंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोष से इस बांध पर सडक़ बनाने के लिए  50 लाख रूपए देने की घोषणा भी की है।

रोड बानने के कार्य पर लगभग 1 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी जिसमें 75 लाख रूपए की राशि कैटोनमेंट बोर्ड व 50 लाख रूपए राशि की गृह मंत्री द्वारा प्रदान की जाएगी। यह कार्य कैंटोमेंटबोर्ड की देखरेख में होगा।

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि गुड सिटिजन, सोशल वैलफेयर सोसायटी बंधा रोड फेस-2 डिफेंस कॉलोनी द्वारा इस कच्चे बंधे पर सडक़ बनाने बारे मांग पत्र के माध्यम से उन्हें अवगत करवाया गया था।

उन्होनें बताया कि जिस जगह पर यह कार्य किया जाना हैं वह केन्टोनमेंट बोर्ड की जगह हैं, जिसके लिए उन्होंने आर्मी के अधिकारियों व अन्य के साथ इस कच्चे बंधे को पक्का करने बारे बैठक भी की हैं। औपचाारिकताएं पूरी होने व आर्मी द्वारा स्वीकृति देने पर अब यहां पर सडक़ बनाने का काम किया जाएगा।

जिसमें 75 लाख रूपए की राशि कैटोनमेंट बोर्ड व 50 लाख रूपए राशि की उन द्वारा स्वीकृित की गई है। उन्होनें यह भी बताया कि डिफेन्स कॉलोनी के अन्दर से यह बंधे गुजरता हैं और लगभग 2 किलोमीटर स्ट्रेच को अब पक्का करने का काम किया जाएगा।

यह बंधे एवं सडक़ डिफेंस कॉलोनी की लाईफ लाईन हैं, जिसके चार सैक्टर- ए, बी, सी, डी हैं। उन्होंने कहा कि इस बंधे के पक्का होने व सडक़ बनने से डिफेंस कॉलोनी की वर्षो पुरानी मांग अब पूरी हो जाएगी तथा डिफेंस कॉलोनी के साथ-साथ अन्य साथ लगते क्षेत्रों को भी इसका लाभ मिलेगा।

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह भी बताया कि लगभग 2 किलोमीटर इस बंधे को पक्का कर सडक़ बनाने का काम किया जाएगा, 20 से 25 फुट यह चौड़ा होगा और इसके साथ ब्लैक टाप और तारकोल इस पर बिछाते हुए इस बंधे पर मजबूत सडक़ बनाई जाएगी।

उन्होनें यह भी बताया कि अम्बाला छावनी में सडक़ों का जाल बिछाने का काम किया जा रहा हैं। लोक निर्माण विभाग व मंडी बोर्ड से सम्बधिंत सभी सडक़ों को बनाने का काम किया जा रहा है, ताकि लोगों को अपने आवागमन में आसानी हो सकें।

बता दें कि पिछले दिनों भारी वर्षा के चलते कई क्षेत्रों मे सडक़े क्षतिग्रस्त हो गई थी। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने करोड़ों रूपए की लागत से 277 सडक़ों को दूरूस्त करने की राशि मंजूर करवाई। जिस पर कार्य किया जा रहा हैं।

गुड सिटिजन, सोशल वैलफेयर सोसायटी बंधे रोड फेस-2 डिफेंस कॉलोनी के पदाधिकारियों ने वर्षो पुरानी इस मांग को पूरा करने के लिए गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का दिल की गहराईयों से उनका धन्यवाद किया हैं।

उन्होनें कहा कि यह मांग पूरी कर गृह मंत्री ने उन्हें एक बड़ी सौगात देने का काम किया हैं। उन्होनें यह भी बताया कि इस बंधे के पक्का होने से डिफेंस कॉलोनी के तहत जो चार सैक्टर हैं उनके साथ-साथ गांव टुंडला, गांव कलरहेड़ी, बाले का नग्गला, आनन्द नगर, डिफेंस एन्क्लेव, गांव बोह की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के विशेष प्रयासों से ही यह कार्य सम्भंव हो सका हैं और क्षेत्र की वर्षो लम्बित मांग अब पूरी होने जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *