April 28, 2024

लगातार जल रही पराली, वाहनों और फैक्ट्रियों के चलते शहरों की आबो हवा खराब हो रही है। हरियाणा व उसके साथ लगते दिल्ली, उत्तर प्रदेश के शहर में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है।

24 घंटे के अंदर ही हरियाणा के फरीदाबाद और एनसीआर क्षेत्र के ही दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा शहर की हवा बहुत खराब स्थिति में पहुंच गई है। इनका एक्यूआई 300 के पार है।

इसके अलावा हरियाणा के पांच शहर की हालत भी खराब है, जिनका एक्यूआई 200 से 300 के बीच में है।

वहीं मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले पांच दिन तक वर्षा की संभावना नहीं है। कोई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं हो रहा है। साथ ही गेहूं की बिजाई भी इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगी।

मौसम में परिवर्तन के साथ ही पिछले दिनों वर्षा हुई थी। उसके शहरों की हवा साफ हुई थी। इसके साथ ही पराली को जलाने की सिलसिला भी तेजी से बढ़ रहा है।

देश में 22 अक्टूबर को 230 शहरों का केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से आंकड़े जारी किए गए।

इसमें एनसीआर के चार शहरों की हवा बहुत खराब तो देश के 23 शहर खराब हवा की कैटेगिरी में रखे गए। इसके अलावा 117 शहर ऐसे है जिनकी हवा मध्यम खराब है।

देश के 13 शहर ऐसे है जिनकी हवा काफी अच्छी है। हरियाणा सहित एनसीआर क्षेत्र में हवा के ज्यादा खराब होने का कारण पराली का जलना है।

पराली जलने के कारण काफी ज्यादा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। बेशक सरकार पराली जलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है मगर आंकड़ों में कमी नहीं आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *