May 3, 2024

नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय में विजयादशमी के मौके पर आज शस्त्र पूजन किया गया।

इस कार्यक्रम में सिंगर शंकर महादेवन बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। रेशिमबाग मैदान में RSS चीफ मोहन भागवत ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने मणिपुर हिंसा, लोकसभा चुनाव, अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन जैसे कई मुद्दों पर बात की।

भागवत ने कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि भारत में शांति हो। समाज में कलह फैलाने की कोशिश हो रही है। कट्टरता से उन्माद फैलता है। इसी की वजह से दुनिया में युद्ध हो रहे हैं।

भागवत ने कहा- दुनिया में भारतीयों का गौरव बढ़ रहा है। हमारा देश हर क्षेत्र में तेजी से तरक्की कर रहा है। दिल्ली में जी-20 समिट का आयोजन हुआ।

इसमें विदेशी मेहमानों के सत्कार को लेकर भारत की सराहना हुई। दुनिया ने विविधता से सजी हमारी संस्कृति का गौरव अनुभव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *