April 30, 2024

कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने आज जगाधरी अपने निवास स्थित कार्यालय पर सुनी जन समस्याएं। इस दौरान जो भी समस्याएं उनके समक्ष रखी गई उनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वही कुछ शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन पर दिशा निर्देश दिए ।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 26 अक्टूबर को प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने जा रहे है। 9 साल हरियाणा के लिए बेमिसाल रहे है। पिछले 9 सालों में प्रदेश सरकार ने हरियाणा में अभूतपूर्व बदलाव किए है। जनकल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की तस्वीर बदली है।

आज योग्यता के आधार पर नौकरी,ऑनलाइन स्थानांतरण नीति,ऑनलाइन सरकारी कामकाज, सीएम विंडो व पोर्टल,लाल डोरा मुक्त योजना, ई-टेंडर प्रणाली,पढ़ी-लिखी पंचायतें,अमृत सरोवर योजना, हर घर नल से जल सिंचाई परियोजनाएं,भावांतर भरपाई योजना, एमएसपी पर खरीद,मेरा पानी- मेरी विरासत,बिजली की उपलब्धता,मेडिकल कॉलेज, समावेशी शिक्षा नीति,उद्योग नीति,खेल नीति,भ्रष्टाचार उन्मूलन इन सभी योजनाओं के साथ आज हरियाणा सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर जिले में काम किया ना ही कोई राजनीतिक भेदभाव हुआ और ना ही किसी क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया गया। हरियाणा पूरे देश में भाई-भतीजावाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद के लिए बदनाम था। सीएम मनोहर लाल ने इस व्यवस्था को बदला और प्रदेश की जनता को  पारदर्शी सरकार दी।

आज हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना मुख्यमंत्री ने साकार किया। पहले जो सरकार के नजदीक होते थे, केवल उन्हें लाभ मिलता था। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह सुनिश्चित किया कि पात्र व्यक्ति को उसका हक मिले। यह आम हरियाणवी की सरकार है।

गौरतलब है कि हर सप्ताह के सोमवार और शुक्रवार को लगने वाला कैबिनेट मंत्री कंवर पाल का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है। जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर कैबिनेट मंत्री के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में कैबिनेट मंत्री कंवर पाल मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्यवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।

इस मौके पर जगाधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, आईटी सेल जगाधरी के अध्यक्ष पीयूष गोगियान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *