April 28, 2024

हरियाणा के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा शुक्रवार को पंचकूला पहुंचे। उन्होंने सेक्टर 5 के धरना स्थल पर चल रहे मनरेगा मेट के धरने में भाग लिया। हुड्‌डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्चें पर विफल करार दिया। उन्होंने मनरेगा मेट की मांगों को सही बताया।

भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार नॉन परफॉर्मिंग सरकार है। इन्होंने जनता के हित के लिए कोई भी कार्य नहीं किया। रोहतक में आशा वर्करों के साथ हुई घटना की हुड्डा ने कड़े शब्दों में निंदा की।

उन्होंने कहा कि वे विधानसभा में इन दोनों मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने आशा वर्करों, मनरेगा मेटों के आंदोलन में पूरा साथ देने की बात कही।

जानकारी अनुसार प्रदेश के मनरेगा मेट अपनी मांगों को लेकर काफी समय से पंचकूला सेक्टर 5 में आंदोलन कर रहे हैं। मनरेगा मजदूर नरवाना से चंडीगढ़ तक साइकिल यात्रा तय कर पंचकूला पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।

पूर्व सीएम को बताया गया कि मनरेगा मेट 15 सालों से दैनिक मज़दूरी पर कार्य कर रहा है। उनकी मांग है कि उनको सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल रोजगार योजना में शामिल किया जाए। महंगाई को देखते हुए सरकार द्वारा मनरेगा की मजदूरी को 357 रुपए से बढ़ा कर 600 रुपए किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *