May 9, 2024

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज कहा कि अंबाला छावनी में बनाए जाने वाले सिविल एन्कलेव का भूमिपूजन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा आगामी 15 अक्तूबर, 2023 (पहला नवरात्र) को किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज आरसीएस (रिजनल कनैक्टीविटी स्कीम) उड़ान योजना के तहत जीएलआर (जनरल लैंड रजिस्टर) रिकार्ड में 20 एकड़ भूमि का पंजीकरण अब “सिविल एन्कलेव” के नाम से हो गया है।

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय के डिफेंस इस्टेट आफिसर द्वारा सिविल एन्कलेव निर्माण के लिए जीएलआर में भूमि का पंजीकरण किया गया है। पहले इस भूमि का पंजीकरण “मिलिट्री डेयरी फार्म” के नाम से दर्ज था। गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अब यह भूमि उड़ान योजना के तहत सिविल एन्कलेव के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के माध्यम से उपलब्ध हो पाई है।

श्री विज ने बताया कि अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन के ठीक साथ 20 एकड़ृ भूमि पर सिविल एन्कलेव निर्माण की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ होगी और 16 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण हेतु टेक्निकल बिड ओपन हो चुकी है जिसमें तीन फर्मों ने अप्लाई किया हैं। उन्होंने बताया कि अम्बाला से उड़ान जल्द प्रारंभ हो इसके लिए वह कृत संकल्प है।

उधर, गुरुवार को प्रशासनिक टीम द्वारा एयरफोर्स स्टेशन रोड पर सिविल एन्कलेव के लिए प्रस्तावित भूमि पर आरसीएन उड़ान योजना के बोर्ड एवं झंडे भी लगा दिए गए हैं।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज के अथक प्रयासों से ही आरसीएस उड़ान योजना के तहत सिविल एन्कलेव की स्थापना की जा रही है। गत दिनों 20 एकड़ भूमि के बदले 133 करोड़ रुपए की राशि डिफेंस इस्टेट आफिसर को ट्रांसफर की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *