May 14, 2024

हरियाणा के शिक्षा वन एव पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि पिछले लगभग नौ सालों में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का काम हुआ है। अंत्योदय उत्थान के लक्ष्य व सबका साथ सबका विकास की विचारधारा के साथ समूचे हरियाणा प्रदेश में बिना भेदभाव व बिना भ्रष्टाचार के साथ समान रूप से प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

नागरिकों की समस्याओं व मांगों का समाधान सुनिश्चित करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। ऐसे में अधिकारी सेवा भाव से कार्य करते हुए समस्याओं को अपने स्तर पर निपटाएं। हरियाणा सरकार पूरी ईमानदारी व निर्धारित लक्ष्यों के तहत आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाकर हरियाणा के युवाओं का प्रतियोगी परीक्षाओं में विश्वास व उत्साह को पुनर्जीवित किया है, यही कारण है कि आज हरियाणा प्रदेश में केवल योग्यता के आधार पर ही सरकारी नौकरियां मिल रही है।

आज जगाधरी कार्यालय पर जनता दरबार में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।   स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा जगाधरी में आयोजित जनता दरबार में अलग-अलग जगह से लोग पहुंचे। बिजली, नगर निगम, पुलिस विभाग,शिक्षा विभाग,जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी और कई अन्य समस्याओं को लोगों ने स्कूल शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा, अधिकतर समस्याओं का मंत्री ने मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

वहीं कुछ शिकायतों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके समाधान के लिए दिशा निर्देश दिए। जनता दरबार में आए दो जरूरतमंद परिवार के स्दस्यों को शिक्षा वन एव पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने 5100-5100 रुपए की आर्थिक मदद दी।  इस मौके पर जगाधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, आइटी सेल जगाधरी के अध्यक्ष पीयूष गोगियान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *