May 9, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। उनका इस्तीफा CMO में 14 दिन तक होल्ड रहा।

मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलने के बाद ही इस्तीफे का ऑर्डर जारी किया गया। अमित आर्य की 2014 में मनोहर लाल के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही मीडिया एडवाइजर के पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी।

वह लगातार करीब 9 साल से सीएम के मीडिया एडवाइजर का काम देख रहे थे। उनके इस्तीफे से मुख्यमंत्री कार्यालय में हलचल मची हुई है।

हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार अमित आर्य ने 30 अगस्त को मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

अमित आर्य के इस्तीफे की 14 दिन बाद पुष्टि हो पाई। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा उनके इस्तीफे पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री 8 सितंबर तक चंडीगढ़ से बाहर थे। अब जब सीएम की चंडीगढ़ में वापसी हुई तो उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया।

इस्तीफे को लेकर जब अमित आर्य से बात की गई तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *