May 8, 2024

स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल के जगाधरी स्थित कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में प्रदेश के कई जिलों और यमुनानगर जिले के अलग-अलग जगह से लोग पहुंचे। बिजली, नगरनिगम, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी और कई अन्य समस्याओं को लोगों ने स्कूल शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा, अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कल्याणकारी नीतियां लागू कर किसान, कमेरे और मजदूर वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने का काम किया है। आज प्रदेश के किसान की फसल को उचित मूल्य पर खरीदा जा रहा है तथा फसलों के दाम 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भेजे जा रहे हैं। गांवों में पार्क, व्यायामशाला और ई-लाईब्रेरी बनाकर शहरों जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

प्रदेश में ऐसा कोई क्षेत्र विधानसभा नहीं है, जहां विकास कार्य नहीं हो रहे हों। सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है, जिससे महिलाओं का सम्मान बढ़ा है और उनमें आत्मविश्वास की भावना प्रबल हुई है। आज पात्रता पूरी होने पर घर बैठे बुढ़ापा पेंशन, राशन कार्ड, पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल का जनता दरबार हर सोमवार और शुक्रवार को जगाधरी में लगता है। जो की प्रदेशभर में प्रचलित है। जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से सैंकड़ों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।

इस मौके पर जगाधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, आइटी सेल जगाधरी के अध्यक्ष पीयूष गोगियान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *