May 19, 2024
heavy rain in odisha

हरियाणा में फिर से मानसून एक्टिव होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवात के कम दबाव के क्षेत्र में बदलने से बारिश की आशंका बन रही है।

हालांकि पाकिस्तान पर बन रहा प्रति चक्रवात इसकी गतिविधियों में बाधा डालेगा, लेकिन मौसम विशेषज्ञों की माने तो इसकी संभावनाएं कम ही हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले महीने की शुरुआत से ही अलनीनो का असर साफ तौर पर दिखाई दिया।

मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर में हिमालय की तलहटी में सुप्त अवस्था में रही। साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं हुई है।

केवल बीच में संजीवनी स्वरूप पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सीमित स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया।

लगातार हरियाणा, NCR में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है और दिन का पारा 40.0 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। तेज गति से हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है।

इस समय अरब सागर से होकर पश्चिमी उष्ण आर्द्र हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से दिन के तापमान में उछाल और उमस भरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *