May 18, 2024

हरियाणा के अंबाला जिले में 5 दिन बाद आज फिर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की परिवर्तन पदयात्रा शुरू हुई। यात्रा नारायणगढ़ के कड़ासन से शुरू हुई, जोकि नारायणगढ़ और मुलाना के 10 गांवों को कवर करती हुई मुलाना में रात्रि विश्राम करेगी।

यात्रा की अगुवाई इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और उनकी पत्नी सुनैना चौटाला कर रहे हैं। अभय सिंह चौटाला गांव गोली पहुंचे।

यहां, ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि बाढ़ के कारण अंबाला जिले की सारी फसल तबाह हो गई।

कोई अधिकारी फील्ड में किसानों की समस्या जानने और फसल की गिरदावरी करने नहीं पहुंचा। किसानों को मुआवजे के लिए आवेदन करने में दिक्कते झेली।

खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा सत्र के दौरान एक बार भी अपने मुंह से किसानों की बर्बाद हुई फसल के बारे में एक शब्द तक नहीं बोला।

26 अगस्त को इनेलो की पदयात्रा ने यमुनानगर जिले से होते हुए अंबाला में एंट्री की थी। अभय सिंह चौटाला के विधानसभा सत्र में होने के कारण उनके बेटे अर्जुन चौटाला ने यात्रा की अगुवाई की थी। इनेलो 9 सितंबर तक अंबाला के साथ-साथ पंचकूला जिले को भी कवर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *