May 18, 2024

हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच दूरियां कम होंगी। इसके लिए दोनों राज्यों ने मुख्य मार्गों के अलावा दोनों राज्यों को जोड़ने वाले लिंक मार्गों को बनाने पर काम शुरू कर दिया है।

इस काम को अमलीजाना पहुंचाने के लिए हिमाचल और हरियाणा के मुख्य सचिव मीटिंग भी कर चुके हैं।

मीटिंग में तय किया गया कि लिंक मार्गों को आवागमन के लिए दुरुस्त किया जाएगा। हरियाणा में पड़ने वाले 3 लिंक मार्ग की मरम्मत का कार्य जल्द ही किया जाएगा।

मीटिंग में मुख्य मार्गों से यातायात का बोझ कम करने के लिए मोरनी से बुढयाल निंबवाला सड़क पर ब्रिज बनाया जाएगा।

इसके अलावा मारकंडा नदी पर कालाअंब-बराड़ा शाहबाद रोड पर ब्रिज और रूण नदी पर टोका नारायणगढ़ रोड पर डेरा झिरीवाला ब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा।

इन मार्गों से दूरियां कम होने के साथ ही लोगों की समय की भी बचत होगी। दोनों राज्यों के सीएम मनोहर लाल और सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जल्द ही अन्य मुद्दों को लेकर मीटिंग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *