May 18, 2024

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बुधवार को हरियाणा में AAP के संगठन का विस्तार कर दिया। उन्होंने प्रदेश के सर्कल स्टार समेत 1419 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

इसके अलावा मुख्य विंग के अंबाला ब्लॉक अध्यक्ष, लोकसभा सह सचिव, लोकसभा उपाध्यक्ष, जिला सह सचिव की सूची जारी की। प्रदेश में अब तक 4 हजार पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है।

आम आदमी पार्टी ने इससे पहले प्रदेश, जिला स्तर और ब्लॉक स्तर तक के संगठन की घोषणा की थी। इनमें डॉक्टर, एजुकेशन, एक्स एम्प्लॉय, एक्स सर्विस मेन और किसान विंग के जिला उपाध्यक्षों समेत विभिन्न पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की गई थी।

यमुनागर के ऋषिपाल प्रदेश विंग में सह सचिव और नसीब सिंह बुद्धिजीवी विंग के प्रदेश सह सचिव बनाए गए। गुलाब सिंह और सुरेंद्र सिंह राठी को अंबाला लोकसभा उपाध्यक्ष, रणवीर सिंह, अमित तोमर, राकेश कुमार और सोमनाथ ब्लॉक अध्यक्ष, राजन भाटिया, मनीष मेहता, जसपाल राणा, नवीन शर्मा, जसपाल सिंह, रणबीर सिंह, अशदीप कनोजिया, परमजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, जसवीर सिंह, करमबीर सिंह और करण सिंह को जिला सह सचिव बनाया गया।

वहीं रमन धीमान, हरविंदर सिंह और नवाब जैलदार को अंबाला जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं विजय वर्मा और अश्विनी शर्मा को पंचकूला एक्स एम्प्लॉय एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष बने। इनके साथ 1338 सर्कल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *