May 18, 2024
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उनसे सवाल किया कि देश में 90 प्रतिशत प्रकल्पों का नाम गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि क्या यह उनके बाप की मलकियत है और किस आधार पर रखा गया है? वही, उन्होंने 26 गठबंधन वाली पार्टी को टी-पार्टी बताते हुए कहा कि ये टुकड़े-टुकड़े हैं और ये बैठकर चाय पानी पी लेते हैं। इसी तरह, उन्होंने कहा कि नूह में एहतियातन तौर पर इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है।
नूह में हिंदू संगठन ने यात्रा निकालने का ऐलान किया है जिसे लेकर गृहमंत्री अनिल विज कहा है कि फिलहाल क्या कार्यक्रम है अभी कुछ पता नहीं है लेकिन हमारा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और सुरक्षा को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद की गई है।
चंद्रयान-3 लैंडिंग पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी जिस पर गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि हिंदुस्तान में 90 प्रतिशत प्रकल्पों का नाम गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर रखा गया है क्या वह उनके बाप की मलकियत है और किस आधार पर रखा गया है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह भी बताएं कि उन्हें शिव से ऐतराज है या फिर शक्ति से, दोनो में से क्या गलत है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि हम 26 पार्टियां केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार है जिस पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि ये 26 गठबंधन वाली पार्टी वास्तव में टी-पार्टी है और ये रात में बैठ कर चाय पानी पी लेते है और दिन में जाकर प्रदेश-प्रदेश में लड़ते हैं।
यह दिल्ली में लड़ रहे हैं कांग्रेस और आप पार्टी पंजाब में लड़ रही है तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी वेस्ट बंगाल में लड़ रही है। कांग्रेस ने कभी भी ममता बनर्जी को स्वीकार नहीं किया, ये तो टुकड़े टुकड़े है जो बैठकर चाय पानी पी लेते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *