May 7, 2024

हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा को लेकर प्रशासन ने बीच का रास्ता निकाला है। कड़ी चौकसी के बीच हिंदू संगठन के 13 लोगों को यात्रा निकालने की अनुमति दी है।

वहीं रात को भाजपा-जजपा के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। नूंह में आज स्कूल-कॉलेज-बैंक बंद हैं और हर तरफ पुलिस ही पुलिस नजर आ रही है।

दूसरी तरफ नूंह की ओर आ रहे रास्तों पर रात भी कड़ी चैकिंग रही। नूंह आ रहे साधूओं को भी रास्ते में रोका जा रहा है।

ब्रजमंडल शोभायात्रा निकालने से एक दिन पहले ही नूंह पुलिस ने गो सेवा आयोग के सदस्य एवं भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष नूंह सुरेंद्र प्रताप आर्य और जेजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश हिलालपुरिया को नूंह पुलिस ने रविवार रात करीब 8 बजे हिरासत में लिया।

इसके बाद केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया। सुरेंद्र प्रताप आर्य को उनके गांव आलदोका से और योगेश को हिलालपुर गांव से गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों जमानत पर रात 2 बजे छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *