April 28, 2024
heavy rain in odisha

हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

हालांकि कल से मानसून कमजोर पड़ेगा, लेकिन इससे उमस के साथ गर्मी बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे के दौरान सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.8 रिकॉर्ड किया गया।

वहीं बारिश के लिए अलर्ट वाले जिलों में उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं।

दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

हरियाणा में मानसून का 75% कोटा पूरा हो चुका है। मानसून सीजन में अब तक 347.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह 266.5 मिलीमीटर से करीब 30% ज्यादा है। मानसून सीजन में हरियाणा में 460 मिलीमीटर बारिश होती है।

अगस्त में बारिश कम होने के कारण बिजली की खपत भी बढ़ी है। 12 अगस्त तक सूबे में बिजली की डिमांड 25.32 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *