September 24, 2026
anil vij 7th april

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस पर ब्यानी प्रहार करते हुए कहा कि लोगों को गुमराह करके मूर्ख बनाओ और राज करो, यह कांग्रेस की पाठशाला में पढ़ाया व सिखाया जाता है तथा कांग्रेस की संस्कृति यही है।

विज ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ही नहीं, पूरे देश में कांग्रेस यही कर रही है। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

पत्रकारों द्वारा नूंह जैसी हिंसा मध्य प्रदेश में फैलाने के संबंध में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि नूंह दंगे की सच्चाई बाहर आनी अभी बाकी है, जिसने भी इस दंगे को किया है, उसे बेनकाब किया जाएगा।

कांग्रेस द्वारा बुजुर्गों की पैंशन बढ़ाने, निशुल्क बिजली देने, गैस सिलेंडर का दाम कम करने के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए गृहमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सत्ता में थे, तब उन्हें बुजुर्ग नजर नहीं आये, गैस सिलेंडर के दाम नजर नही आये। उन्होंने कहा कि अब निशुल्क बिजली देने जैसी बातें करना इत्यादि यह कांग्रेस की पाठशाला में पढ़ाया व सिखाया जाता है।

एक अन्य सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि इन्होंने (कांग्रेस) ही देश के टुकड़े किये हैं, ये तो हत्यारी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ तो लाखों लोगों का कत्ल हुआ, करोड़ों लोग बेघर हुए, महिलाओं की अस्मत के साथ खेला गया। उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार जो टुकड़े-टुकड़े होंगे, के नारे लगाता था। उसके व कांग्रेस का ब्लड ग्रुप एक ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *