May 4, 2024
manoharLAL khattar AICTE
हरियाणा सरकार महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। सरकार द्वारा महिला विकास निगम हरियाणा के माध्यम से लड़कियों व महिलाओं को देश-विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बैंकों के माध्यम से 5 फीसदी अनुदान पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
महिला विकास निगम हरियाणा विभाग के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही इस योजना के उद्देश्य से लड़कियों व महिलाओं को देश व विदेश में तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा, स्नातक कोर, पीएचडी व अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला लेने के लिए महिला विकास निगम की ओर से बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है ताकि महंगे ब्याज दर के कारण कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहे।
5 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम के द्वारा की जाती है। इसके लिए आय एवं जाति की कोई शर्त नहीं हैं लेकिन लडक़ी व महिला हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
यह योजना महिलाओं एवं लड़कियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। योजना के बारे में अधिक जानकारी व इस योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय से संपर्क करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *