May 18, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 06 अप्रैल 2023 को थाना अम्बाला शहर क्षेत्र लैदर फैक्टरी डेहा कालोनी अम्बाला शहर के पास से पुलिस ने प्रबन्धक थाना अम्बाला शहर निरीक्षक नरेन्द्र सिहँ के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर को 17 ग्र्राम 40 मिलिग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया।

06 अप्रैल 2023 को थाना अम्बाला शहर पुलिस चैकीं नम्बर-4 को सूचना मिली थी कि आरोपी महिला मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र लैदर फैक्टरी डेहा कालोनी अम्बाला शहर के पास  नाकाबन्दी की।

नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी महिला की विधिपूर्वक महिला पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उससे 17 ग्र्राम 40 मिलिग्राम हैरोइन बरामद कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *