May 18, 2024
covid case in india

हरियाणा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण के बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली से सटे सभी जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन को इन जिलों में गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इधर 24 घंटे में 407 लोगों में संक्रमण की पुष्टि मिली है। 1324 एक्टिव मरीज पहुंच गए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सूबे की पॉजिटिविटी दर 7.28% रिकॉर्ड हुई है।

हरियाणा के तीन जिले कोरोना संक्रमण के लिहाज से हॉटस्पॉट बने हुए हैं। गुरुग्राम में 206 नए केस मिले हैं। पंचकूला में भी यही हालात हैं, यहां 24 घंटे में 72 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फरीदाबाद में 53 लोगों में संक्रमण मिला है।

इसके अलावा हिसार में 2, सोनीपत में 3, करनाल में 9, अंबाला में 3, पानीपत में 6, सिरसा में 3, रोहतक में 13, यमुनानगर में 10, कुरुक्षेत्र में 7, भिवानी में 1, झज्जर में 14 और कैथल में 1 नया केस मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *