April 26, 2024

रेवाड़ी/भव्या नारंग: रेवाड़ी में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। SKM ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री के नाम डीआरओ को ज्ञापन सौंपा।

रेवाड़ी में संगठन जय किसान आंदोलन, आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन चदुनी भारतीय किसान यूनियन, सयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में ओलावृष्टि से खराब हुई फसल, सब्जी के मुआवजा की मांग को लेकर सचिवालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम डीआरओ को ज्ञापन सौंपा। जिसमे मुख्य रूप से किसान नेता जगमाल सिंह, मास्टर धर्म सिंह, रामकुमार निमोथ, अभय सिंह, कॉमरेड राजेंद्र सिंह समय सिंह एडवोकेट, सतपाल आदि ने संबोधित किया।
किसान संगठनों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की कि किसानों को मीठी गोली देने की बजाय, तुरंत मुआवजा 50 हजार रुपए प्रति एकड़ दिए जाए। पोर्टल के चक्कर में किसानों को नही उलझाया जाए। विधायक किसानों के खेतो में जा रहे है इससे किसानों का क्या भला होंगा। सयुक्त किसान मोर्चा की मांग है कि मौके पर ही खराबा देखकर वही मुआवजा दिया जाए। सयुक्त किसान मोर्चा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि सयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 1 अप्रैल को 11 बजे सचिवालय पर इक्ट्ठा होकर धरना दिया जायेगा। जिसमे किसान अपने हक के लिए भारी संख्या में हिस्सा ले। इस मौके पर अनिल सरपंच, मुकेश कुमार, रामनिवास, राजपाल, राजबीर, जगदीश, सवाचंद, लक्ष्मीबाई आदि किसानों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *