April 25, 2024

रोहतक/भव्या नारंग: नगरपालिका बेरी चेयरमैन व कादयान खाप के प्रधान देवेंद्र (बिल्लू) पर जान लेवा हमला

: अज्ञात बदमाशों द्वारा चलाई गोली से तीन लोग घायल
: घायलों में एक की हालत गंभीर,दो बताए गए खत्तरे से बाहर
: बेरी के देवेन्द्र व उसके साथियों पर बरसाई गई थी गोलियां
: हमलारों द्वारा 23 गोलियां चलाई गयी
: जान का खत्तरा भांप देवेन्द्र को 8 माह पहले ही पुलिस उपलब्ध कराई थी सुरक्षा
: घटना के दौरान बेरी में माता के दर्शन करने गया हुआ था सुरक्षाकर्मी
: घटना को लेकर पुलिस को हिमांशू गैंग पर शक
: घटना के बाद पुलिस ने चारों तरफ की नाकाबंदी की,हमलावर पुलिस को गच्चा देकर फरार
: पुलिस कर रही है हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास
बेरी में मंगलवार की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने गैंगवार के चलते गोलियां चला दी और फरार हो गए। घटना बेरी के रिठोली कबूलपुर मार्ग पर घटित हुई। यहां बेरी नगर पालिका चेयरमैन व कादयान खाप के प्रधान देवेन्द्र नामक युवक अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था। उसी दौरान ही कुछ कार सवार हमलावर मौके पर पहुंचे और उन्होंने देवेन्द्र व उसके साथियों को निशाना बनाते हुए उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इससे पहले की देवेन्द्र व उसके साथी कुछ समझ पाते, हमलावर उन सभी को निशाना बनाकर वहां से फरार हो गए। बताया जाता है कि अज्ञात हमलावरों द्वारा बरसाई गोलियोंं में से देवेन्द्र को 3 व उसके दो साथियों को 1-1 गोली लगी है।
देवेन्द्र को उसकी पीठ में गोली मारी गई है,जबकि देवेन्द्र के साथियों को पैर में गोली लगी है। देवेन्द्र के साथियों की हालत खत्तरे से बाहर बताई जाती है,जबकि देवेन्द्र की पीठ में गोली लगने के चलते उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है । इन सभी को रोहतक के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उधर घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी वसीम अकरम स्वयं स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चारों तरफ की नाकाबंदी भी कराई। लेकिन हमलावर पुलिस को गच्चा देकर भागने में कामयाब  हो गए। एसपी वसीम अकरम का कहना है कि शुरूआती जांच में मामला गैंगवार से जुड़ा लगता है।
पुलिस को इस मामले मेें हिमांशू गैंग पर शक जाहिर किया है। एसपी का यह भी कहना है कि देवेन्द्र की जान का खत्तरा भांपते हुए पुलिस ने पहले ही उसे गनमैन उपलब्ध करा रखा था। लेकिन जिस समय घटना घटित हुई उस समय देवेन्द्र की सुरक्षा में तैनात किया हुआ गनमैन माता के दर्शन करने के लिए गया हुआ था। एसपी ने जल्द ही आरोपियों की पहचान होने और उनकी गिरफ्तारी किए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *