March 28, 2024

              पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए महिला थाना प्रभारी दीपिका ने महिलाओ और लड़कियों को जागरूक कर उन्हें “दुर्गा शक्ति” एप और हेल्पलाइन नंबर-1091 और 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

               थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर महिलाओ और लड़कियों को दुर्गा शक्ति एप को मोबाइल में अपलोड करना चाहिए और इसका कैसे प्रयोग करना है इसकी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति गलत व्यवहार करता है तो बेझिझक पुलिस को शिकायत दें। इसके लिए उन्हें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है।

युवतियों को बस अपने मोबाइल से “दुर्गा शक्ति” एप का प्रयोग करना है। इसके चंद मिनट बाद पुलिस की टीम उनके पास होगी। महिलाओं, छात्राओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए दुर्गाशक्ति एप माईल स्टोन साबित हो रही है। जिसके चलते छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों में दहशत बनी हुई है।

             महिलाओं और लड़कियों की मदद के लिए “दुर्गा शक्ति” नाम से एक एप्लीकेशन लांच की गई है जो सभी एनड्रयॉड मोबाइल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है। सुरक्षा के लिए पुलिस ने सौ नंबर व 1091 नंबर भी जारी किया हुआ है, परंतु दुर्गा एप से शिकायत करने वाली लड़की की लोकेशन भी पुलिस को मिल जाएगी।

यदि मुसीबत के समय में महिला जगह नहीं बता पा रही है तो भी उसकी जगह का पता चल जाएगा। इस एप की विशेष बात यह है कि आप इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद पूरे प्रदेश में कहीं भी यदि अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है तो इसमें दिए गए लाल बटन को प्रयोग कीजिए, जल्द से जल्द डीएसआरएएफ के सबसे नजदीकी प्वाइंट से आपको सहायता पहुंचाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *