May 20, 2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबाला लोकसभा भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया ने बताया कि आज वह अपने प्रवास के तहत जिला यमुना नगर पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर वह जगाधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीष पुरी व कृष्ण पुरी, भाजपा नेता देवेंद्र चावला के यहां पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उन्होंने उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की और उनके बारे में भी जानकारी ली। उन्होने कहा कि उन्होंने पूरे लोकसभा क्षेत्र में प्रवास कार्यक्रम शुरू किया हुआ है जिसके अंतर्गत भाजपा के वरिष्ठ नेतागण व भाजपा के कार्यकर्ताओं से घर जाकर व्यक्तिगत रूप से मिल रहे हैं।
सांसद ने कहा उनका प्रवास  कार्यक्रम जिला के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखो, बूथ प्रमूखो, पन्ना प्रमुखों तक लगातार चलता रहेगा। उन्होने कहा कि शिक्षा मंत्री कंवरपाल के मार्गदर्शन व जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की अध्यक्षता में भाजपा संगठन जिला में मजबूती से कार्य कर रहा है।
उन्होने बताया कि भाजपा में राष्ट्र सेवा को प्रथम स्थान, पार्टी को द्वितीय व स्वंय को इसके बाद रखा गया है, वह अंत्योदय के सिद्धांत को मानते है। उन्होंने सभी को होली फाग त्यौहार की बधाई दी और कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं का संगठन है, यहां पर सभी कार्यकर्ताओं को एक समान समझा जाता है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 50 वर्ष से वह राजनीति में सक्रिय हैं तो अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत है।
उन्होने बताया कि भाजपा की केन्द्र सरकार व हरियाणा की मनोहर सरकार द्वारा जिला में हजारों करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट चल रहे है इनमें से कुछ प्रोजेक्ट पूर्ण हो गए है व कुछ प्रोजेक्ट बहुत जल्दी पूर्ण होने वाले है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल हरियाणा के मजबूत व मेहनती कैबिनेट मंत्री है वह लगातार भाजपा संगठन व भाजपा सरकार दोनों को मजबूत करने में लगे हुए है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, पंकज मंगला, शुभम गर्ग साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *