February 4, 2026
Sandeep Singh sports

यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे से हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह को लेकर जूनियर महिला कोच ने बड़े खुलासे किए हैं।

कोच का कहना है कि गृह मंत्री अनिल विज से मिलने से पहले मंत्री ने उसे मनाने की कोशिश की थी। मंत्री ने कोच से कहा कि तुम जो चाहती हो, मैं वही करूंगा, बस तुम केस वापस ले लो।

मंत्री संदीप पर 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में केस दर्ज हुआ। उसके अगले दिन यानी 1 जनवरी को महिला कोच गृह मंत्री से मिलने के लिए अंबाला गई थी।

इन आरोपों के बीच जूनियर महिला कोच ने मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस के DGP से मिलने का समय मांगा है। वहीं मंत्री संदीप सिंह पहले ही आरोपों को नकार चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *