April 26, 2025
WhatsApp_Image_2023-01-26_at_4.47.55_PM

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पटवारी एसोसिएशन की पे ग्रेड बढाने की मांग को स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री द्वारा पे ग्रेड बढाने की घोषणा से प्रदेश के पटवारियों मेेें खुशी की लहर है। वीरवार को हरियाणा पटवारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जगाधरी विश्राम गृह में पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया।

हरियाणा सरकार द्वारा पटवारियों के पे ग्रेड मे भारी बढौतरी की है। पहले पटवारियों को 25500 रूपये पे ग्रेड से वेतन मिलता था अब हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 32100 रूपये किया है। यह पे ग्रेड में 6600 रूपये की बढोत्तरी एक बड़ी सौगात है। इस प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के प्रधान रामफल, महासचिव अवतार सिंह, कार्यकर्ता अभिषेक, देवीशरण व सतीश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *