April 18, 2025
protest

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने आए मंत्री संदीप सिंह का जोरदार विरोध किया गया। एक महिला ने मंच के सामने पहुंच कर हंगामा किया।

महिला पुलिस कर्मियों की बजाय पुरुष पुलिस कर्मी महिला को हटाने के लिए उससे दो हाथ करते दिखे। इस बीच राष्ट्र गान भी शुरू हो गया, लेकिन न तो महिला ने हंगामा बंद किया ओर न ही उसे रोकने वाले सावधान की मुद्रा में खड़े हो पाए।

जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे मंत्री संदीप सिंह पेहोवा में गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा फहराने आए थे। खाप पंचायतों और अन्य संगठनों ने उनके विरोध का एलान किया था।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह ही पेहोवा के मुख्य चौक पर इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। विरोध को देखते हुए पेहोवा मे भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *