June 20, 2025
naveen jaihind

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच द्वारा छेड़खानी का आरोप लगने के बाद नवीन जयहिंद भी आगे आ गए हैं। नवीन जयहिंद ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि जिस तरह सरकार ने मुझे जेल भेजा था, उससे 10 प्रतिशत स्पीड खेल मंत्री के खिलाफ दिखा, मामले की जांच करके कार्रवाई हो।

नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के खेल मंत्री ने महिला कोच के साथ छेड़खानी की है। वहीं महिला कोच द्वारा गंभीर आरोप यह भी लगाया है कि दूसरी महिला कोच व खिलाड़ियों के साथ गड़बड़ी हुई हैं।

यह गंभीर मामला है। सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारे की सच्चाई यही है। साथ ही नवीन जयहिंद ने नारा दिया कि सरकार के मंत्रियों से बेटी बचाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *