April 20, 2025
fbd rahul

हरियाणा में तीसरे दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फरीदाबाद पहुंच गई है। कल नूंह जिले से यात्रा गुरुग्राम के सोहाना पहुंची थी।

यहां नाइट स्टे के बाद घने कोहरे में राहुल गांधी ने पैदल यात्रा की। सुबह के वक्त अंधेरा ज्यादा होने की वजह से राहुल गांधी भी मोबाइल की टॉर्च की लाइट में आगे बढ़े।

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहले फेज का आज अंतिम दिन है। आज राहुल गांधी गुरुग्राम-फरीदाबाद जिलों में पैदल चलेंगे।

यात्रा का नाइट स्टे फरीदाबाद में होगा। कल सुबह छह यात्रा दिल्ली के लिए रवाना होगी।

उन्होंने क्षेत्र के हालात जाने और लोगों से उनकी जरूरत भी पूछी। वह चाय की दुकान पर लगभग 20 मिनट तक रुके।

फरीदाबाद में राहुल गांधी फरीदाबाद NIT से विधायक नीरज शर्मा के बाखल मोड़ स्थित दफ्तर पहुंचे। यहां पर यात्रा ने मॉर्निंग ब्रेक लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *