April 20, 2025
Winters weather

कोहरे के साथ शीत लहर चलने से दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। पंजाब के 17 जिलों में रेड अलर्ट तो वहीं पूरे हरियाणा में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारण, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली में आने वाले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट है।

वहीं हरियाणा में चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, नूहं, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी और चरखीदादरी में ओरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

बढ़ती ठंड को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कोहरे व शीतलहर के कारण जरूरत पड़ने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकलें अगर इमरजेंसी में बाहर निकलना भी है तो मुंह को अच्छी तरह से ढक कर ही निकलें।

हरियाणा में शीतलहर और बादलवाई के कारण दिन का तापमान भी गिर गया। हिसार में दिन का तापमान 15.9, अंबाला में 14.9, भिवानी में 20.2, चंडीगढ़ में 18.7, कुरुक्षेत्र में 13.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

वहीं नारनौंद में 4.5 और महेंद्रगढ़ में तीन डिग्री के करीब न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *