June 21, 2025
rahul bjy selja

चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर है। इसी बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने चिट्ठी लिखकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने का आग्रह किया है।

स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *