April 20, 2025
naveen jaihind
पीजीआई में मारपीट मामले में न्यायिक हिरासत में बंद सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद की मुश्किलें बढ़ने वाली है, क्योंकि हरियाणा पुलिस ने कई पुराने केस भी खोल दिए हैं। इसी सिलसिले में आज रोहतक पुलिस उसे एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में प्रोडक्शन वारंट पर लाई।
सिंचाई विभाग कार्यालय में निशानदेही कराई गई, जहां पर एक अधिकारी के साथ नवीन जयहिंद का विवाद हुआ था। नवीन जयहिंद ने फिर कहा कि बेशक सरकार उसे कितने ही मामलों में जेल के अंदर रख ले, वे युवाओं के पक्ष में अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
नवीन जयहिंद के एडवोकेट गौरव भारती ने बताया कि एक पुराने मामले में नवीन जयहिंद को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। वे किसानों की आवाज उठाने के लिए सिंचाई विभाग कार्यालय में गए थे।
उस मामले में किसी व्यक्ति ने उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था और उसी केस में आर्य नगर पुलिस अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। उन्होंने सवाल उठाया कि हरियाणा पुलिस राजनीतिक इशारे पर काम कर रही है। इससे पहले नवीन जयहिंद यहीं पर थे।
कभी भी पुलिस ने इस मामले में उनको पूछताछ के लिए नहीं बुलाया। जब उनके खिलाफ केस चल रहा है तो उसी में नए केस जोड़ना कहीं ना कहीं राजनीतिक साजिश की तरफ इशारा करती है। लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, उन्हें जरूर इंसाफ मिलेगा। सरकार बेशक उन पर कितने ही केस क्यों न लगा दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *