April 20, 2025
IMG_20221202_152250
हरियाणा सरकार में शिक्षा ,वन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जगाधरी विधानसभा के प्रस्तावित 25 दिसम्बर को होने वाले विशाल पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए वो लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे है। इसी कड़ी के अंतर्गत जगाधरी शहर के शक्ति केंद्र काली मंदिर, केसर नगर, शांति कालोनी, इंदिरा कालोनी, शिवपुरी कालोनी में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी पन्ना प्रमुख सम्मेलन की रूप रेखा तैयार की।
उन्होने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं में 25 दिसंबर को होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर काफी उत्सुकता व उत्साह का माहौल है।  इतना बड़ा आयोजन भाजपा जगाधरी विधानसभा में कर रही है इसको सफल करने के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत कर रहे हैं।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेने के लिए युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिक भी पूरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, भाजपा का संगठन मजबूत है, भाजपा में परिवारवाद के लिए कोई भी जगह नहीं है ,राष्ट्र सेवा करना भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रथम कत्र्तव्य है।
उन्होने बताया कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं का भाजपा,कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उन्होंने विभिन्न भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी है। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में केवल वही व्यक्ति आमंत्रित हैं जो कि भाजपा के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख हैं। भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भोजन व जलपान की विशेष रूप से अच्छी व्यवस्था की गई है।
इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, मंडल महामंत्री सीमा गुलाटी, मंडल महामंत्री प्रियंक शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग , भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू , प्रदेश घुमंतू बोर्ड सदस्य ओमपाल, अध्यक्ष सुनील तेलीपुरा, राजीव जडौदा, पंकज विग, खैरातीलाल बतरा, अंकित शर्मा, राहुल गढी बंजारा आदि साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *