April 20, 2025
Winters weather

हरियाणा में ठंड ने सितम दिखाना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। शहरों में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। हिसार शहर का रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिसार व आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही काफी धुंध गिर रही है, जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

वहीं सर्दी से बचने के लिए सुबह-सुबह हिसार में अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते आमजन नजर आ रहे हैं।

वर्तमान समय में हिसार में रात तापमान 8 डिग्री सेल्सियस करीब होना चाहिए था, लेकिन तापमान गिरकर 3 डिग्री पहुंच गया है।

मौसम विभाग के द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार हिसार के अलावा प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान भी 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *