
आज अम्बाला छावनी में आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा प्राप्त होने और दिल्ली एमसीडी चुनाव में भारी बहुमत से जीतने पर अम्बाला में आज आम आदमी पार्टी द्वारा विजय संकल्प यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का आगाज उत्तरी हरियाणा की संयोजक चित्रा सरवारा की अगुवाई में अम्बाला छावनी स्थित पार्टी के कार्यालय से शुरू हुई,जोकि अम्बाला छावनी के मुख्य बाजारों से होती हुई अम्बाला शहर और नारायणगढ़ से होते हुए मुलाना में समाप्त हुई। इस अवसर पर अम्बाला छावनी और अम्बाला शहर के अनेको चौको और चौराहो पर लोगो द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। लोगो में यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला और अम्बाला छावनी के मुख्य बाज़ारो में लोगो द्वारा इस यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई और चित्रा सरवारा को फूल मालाएं पहनाकर व मुँह मीठा कराकर अभिनन्दन किया गया।इस अवसर पर चित्रा ने स्वागत करने वाले लोगो को कहा कि आपके द्वारा दिये जा रहे इस प्यार की मै हमेशा ऋणी रहूंगी।
इस मौके पर उत्तरी हरियाणा संयोजक चित्रा सरवारा ने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों से सत्तासीन भाजपा को दिल्ली के लोगों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दिल्ली में हुई जीत पर आज पूरा दिल्ली पंजाब और हरियाणा जश्न मना रहा है।
विजय संकल्प रैली निकालते आप कार्यकर्ता।
चित्रा ने कहा कि मोदी के गढ़ में आम आदमी पार्टी की दमदार एंट्री हुई है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने गुजरात में पांच सीट हासिल करके पीएम मोदी के गढ़ में चालीस लाख वोट हासिल कर दमदार एंट्री की है। चित्रा ने कहा कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी।
चित्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने केवल 10 सालों में ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया है। इससे साबित होता है कि पूरा देश अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियों को लोग पसंद कर रहे है।चित्रा ने कहा की आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय विकल्प के रूप में उभरे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश आम आदमी पार्टी की शिक्षा, स्वास्थ्य और काम की राजनीति को पसंद कर रहा है।
चित्रा सरवारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदारी,कट्टर देशभक्ति और इंसानियत की नीतियों पर चलेगी। उन्होंने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी जहां से जीत दर्ज करती थी तो ऐसा बोला जाता था कि आम आदमी पार्टी केवल कांग्रेस पार्टी को हरा सकती है। लेकिन, दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी का पंद्रह सालों का किला ध्वस्त कर दिखा दिया कि केवल आम आदमी पार्टी ही बीजेपी को हरा सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी ने गुजरात में भी 41 लाख से ज्यादा वोट हासिल किए और करीब 13 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के निकाय के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 10.33 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था, वहीं इसके 4 महीने बाद ही जिला परिषद के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 14 प्रतिशत के करीब वोट शेयर हासिल किया। इससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ रहा है। वहीं चित्रा सरवारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश और प्रदेश में बीजेपी को हटाने के लिए एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभरी है। इसे कुदरत का इशारा समझें कि मोदी जी के गृह प्रदेश गुजरात ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाकर भेज दिया है, 2024 में आम आदमी पार्टी ही बीजेपी को टक्कर देगी। इससे साथ आने वाले दिनों में प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरचरण सिंह पार्टी नेता डॉ कपूर सिंह,मक्खन सिंह लबाना,गुरदेव गरनाला,गुरजीत प्रेमी,वीरेन्द्र गांधी,गुलजार सिंह,दिलबाग सिंह,विनोद धीमान,सुरेश त्रेहन मुख्य रूप से मौजूद रहे।