June 21, 2025
kanwar-pal
हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से बदलाव की चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है। जिसमें एक केंद्रीय मंत्री के अलावा हरियाणा के मंत्री अनिल विज का नाम भी मुख्यमंत्री के लिए बताया जा रहा है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने इन चर्चाओं वी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि इन में किसी तरह की कोई सचाई नहीं है। वास्तव में सोशल मीडिया अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए झूठी अफवाह फैला रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके समय में पार्टी ने दूसरी बार सरकार बनाई है। प्रदेश का हर व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित समझ रहा है। रोजगार व विकास में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा। आर्थिक प्रबंधन में भी हरियाणा की तारीफ की गई है। यमुनानगर में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री हफ्ते 10 दिन में रुटीन में दिल्ली जाते हैं।
कई तरह की योजनाएं होती हैं, जिन पर चर्चा करनी होती है। दिल्ली जाने का मतलब बदलाव की कोई बात नहीं है l वहीं उन्होंने कहा कि हरियाणा में 1977 के बाद कोई सरकार रिपीट नहीं हुई, सिवाय भूपेंद्र सिंह हुड्डा को छोड़ कर।  बीजेपी ने पहली बार 46 विधायक बनाए दूसरी बार 40 विधायक बने और इस दौरान भी 3% की वोट में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि अब तीसरी बार भी हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनेगी।
गुजरात व हिमाचल में आप पार्टी के प्रदर्शन को लेकर शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने कहा कि आपका भविष्य नहीं है। हिमाचल में आप पार्टी को सम्मानजनक वोट भी नहीं मिले। गुजरात में जहां आप पार्टी द्वारा सरकार बनाने की बात की जा रही थी वही हालात सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनी है लेकिन वहां के लोग निराश हैं। आपका अब कोई भविष्य नहीं है।
शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। जहां होमस्टे पॉलिसी लाई गई है, वहीं कुरुक्षेत्र में टूरिज्म पर कई कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि टूरिज्म का मतलब सरकार का होटल चलाना नहीं है। जिस समय टूरिज्म के रेस्ट हाउस बनाए गए थे उस समय उसकी जरूरत थी। अब टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अन्य कई तरह के प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। जिससे आने वाले समय में टूरिस्ट आकर्षित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *