February 11, 2026
murder
होडल में हत्या सहित कई संगीन मामलों में लिप्त पुलिस हिरासत से फरार आरोपी का शव खेतों में मिलने से सनसनी फैल गई सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया
पुनहाना रोड स्थित खेतों में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची मृतक 22 वर्षीय युवक जिसका नाम इंदर उर्फ ईशु के माथे पर गोली लगी हुई थी। इसके साथ ही मौके से पुलिस ने चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है परिजनों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले में अगली कार्यवाही करेगी
पुलिस उप अधीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि जिस युवक का शव मिला है वह पुलिस हिरासत से 17 मई को फरार हुआ था उन्होंने बताया मृतक युवक पर पहले से ही हत्या सहित कई मामले दर्ज है होडल थाने में ही आरोपी के खिलाफ संगीन आरोपों के साथ 10 मामले दर्ज है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। परिजनों की शिकायत के बाद ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *