September 20, 2024
देश की आन-बान व शान के प्रतीक आजादी के पर्व पर से ठीक एक दिन पहले झज्जर में स्कूली बच्चों ने सबसे लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई यह तिरंगा यात्रा 2022 मीटर की थी।
संस्कारम स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा को भाजपा के ओपी धनखड़ ने यहां अम्बेड़कर चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा अम्बेड़कर चौक से शुरू हुई और शहरभर से होती हुई शहर के भगत सिंह चौक पर जाकर सम्पन्न हुई।
इस विशाल तिरंगा यात्रा को रवाना करने के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ मीडिया के रूबरू हुए। यहां उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर पूरे देश में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा अब एक जन आंदोलन बन गई है। देश का हर नागरिक और देश का बच्चा-बच्चा इस आंदोलन का हिस्सा बन गया है। हर नागरिक गर्व और गौरव के साथ अपने घरों पर तिरंगा शान से फहरा कर 3 लाख 27 हजार उन शहीदों के बलिदान को याद कर रहा है जोकि ज्ञात और अज्ञात।
देशवासी आजादी की रक्षा के लिए साल 62,65,71 की लड़ाई और कारगिल के शहीदों को इस तिरंगे को फहरा कर नमन कर रहा है। धनखड़ ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के इस अभियान से हताश होने की भी बात कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो तिरंगे को ही अपना तिरंगा बना लिया था। कांग्रेस अपने सिवाय किसी अन्य को तिरंगे के नजदीक नहीं लगने देती थी। अभय चौटाला द्वारा तिरंगे की आड़ में बिजनेश चलाने के आरोप का भी धनखड़ ने बड़ी शालीनता से जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *