September 20, 2024
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने माना है कि आजादी के 75 साल में देश में चाहे कितनी भी सरकारें बनी सभी ने देश के विकास के लिए काम किया है। किसी भी सरकार के काम को स्वीकार ना करना संकीर्ण राजनीति का परिचायक है। दीपेंद्र हुड्डा आज रोहतक जिले के सांपला में कांग्रेस द्वारा आयोजित 75वीं आजादी गौरव यात्रा में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने कॉमनवेल्थ में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार को पुरानी खेल नीति लागू करनी चाहिए।
यही नहीं दीपेंद्र हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी को काला धन सफेद करने की वॉशिंग मशीन करार दे दिया।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बिना किसी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के यह माना कि आजादी के 75 साल में जितनी भी सरकारें देश में बनी उन्होंने किसी ना किसी का क्षेत्र में देश के विकास के लिए काम किया है और इसे झुठला या नहीं जा सकता और जो इसे झूठलाने का प्रयास करता है। वह संकीर्ण राजनीतिक विचारधारा का व्यक्ति होता है। अगर सरकारें काम नहीं करती तो आज देश विश्व में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन करना उभरता।
साथ ही दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विश्व में सबसे ज्यादा बेरोजगारी श्रीलंका और भारत में हैं और यही नहीं भारत में तो श्रीलंका से भी ज्यादा बेरोजगारी है और हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी के मामले में नंबर वन है। 8 साल में हरियाणा की सरकार ने कोई भी विकास कार्य प्रदेश हित में नहीं किया है और विकास का पहिया रुका हुआ है।
ईडी को लेकर भी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुटकी लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी शायद एक ऐसी वॉशिंग मशीन है जिसमें ईडी के माध्यम से विपक्षी नेताओं को फंसा कर के पाक साफ करवाया जाता है। जो भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल हो जाते हैं उनका काला धन भी सफेद हो जाता है। ईडी के माध्यम से भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कॉमनवेल्थ के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ में अपना परचम लहराया है। उन्होंने संसद में भी यह आवाज उठाई थी कि हरियाणा की पदक लाओ पद पाओ की नीति पूरे देश में लागू होनी चाहिए। जिसका सदन में सांसदों ने समर्थन भी किया था और वह मनोहर लाल खट्टर से भी यह अपील करते हैं कि उसी नीति को दोबारा लागू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *