September 20, 2024

जय भारत युवा संगठन के प्रधान राहुल राणा ने संगठन के सभी सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। प्रधान राहुल ने विशाल पांसरा के साथ मेयर हाउस पर पहुंचकर अपने संगठन के 25 से अधिक सदस्यों के साथ भाजपा में ज्वाइन किया। मेयर मदन चौहान ने भाजपा में शामिल होने पर उनका पटके पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।

भाजपा में शामिल होने के बाद संगठन सदस्यों ने भारत माता के उद्घोष के साथ हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया। भाजपा में शामिल होने के बाद राहुल राणा ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और पार्टी के साथ जुड़कर जनता की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

मेयर मदन चौहान ने कहा कि जिम्मेदारियों के साथ साथ भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। भाजपा की नीतियों को देखकर लोग पार्टी में आस्था जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *