September 20, 2024
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की एक बयान को लेकर लोकतंत्र सुरक्षा मंच के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के एक बार फिर बिगड़े बोल सुनने को मिले है। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर तल्ख टिप्पणी की है। राजकुमार सैनी सोमवार को झज्जर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अम्बेड़कर चौक पर
कोश्यारी का पुतला फूंका। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नारेबाजी की।
यहां मीडिया के रूबरू हुए राजकुमार सैनी ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महात्मा ज्योतिबबर फूले और उनकी धर्मपत्नी सावित्री बाई फूले पर गलत टिप्पणी की है। जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्योतिबर फूले और उनकी धर्मपत्नी सावित्री बाई फूले ने दबे कुचले लोगों,गरीब,आमजन व महिलाओं के हित में संघर्ष कर उन्हें न्याय दिलाने का काम किया था। लेकिन इन्हीं को लेकर कोश्यारी ने गलत व अमर्यादित टिप्पणी की है। जोकि गलत है।
उन्होंने सरकार से भी कोश्यारी को राज्यपाल पद से तुरन्त हटाए जाने की मांग की। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर हिंदू मुसलमान के जाल में देश की जनता को फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनी गई सरकारों को केन्द्र अस्थिर कर रहा है और चुने गए विधायकों को भ्रष्टाचार की दलदल में फंसा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *