April 21, 2025
68754544564 (2)

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत नगर निगम क्षेत्र के लगभग एक लाख घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाएगा। तिरंगे वितरित करने के लिए नगर निगम के 101 कर्मचारी लगाए गए है। जो बूथ वाइज घर-घर जाकर लोगों को तिरंगे वितरित कर रहे हैं।

दस अगस्त तक सभी एक लाख घरों में तिरंगे वितरित किए जाएंगे। इसके बाद 13 अगस्त से 15 अगस्त कर हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। जो व्यक्ति शारीरिक रूप से अपने घर की छत पर तिरंगा फहराने में सक्षम नहीं है। उस घर पर निगम कर्मी तिरंगा लगाकर आएंगे।‌

निगम एरिया में हर घर तिरंगा वितरण के कार्य के लिए निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर उप निगम आयुक्त अशोक कुमार को नोडल अधिकारी व क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिनके नेतृत्व में हर घर तिरंगा वितरण का कार्य किया जा रहा है। दो दिन में निगम कर्मियों ने लगभग 25 हजार से अधिक तिरंगों का वितरण कर दिया।

उप निगम आयुक्त एवं नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा वितरण करने में 101 कर्मचारी डटे हुए है। जो बूथ वाइज घर घर जाकर लोगों को तिरंगे वितरण कर रहे हैं। ये कर्मचारी 22 एरिया फील्ड इंचार्ज, 11 सेक्टर फील्ड इंचार्ज और चार फील्ड इंचार्ज की देखरेख में तिरंगा वितरण का कार्य कर रहे है।

निर्धारित समय पर तिरंगा वितरण के कार्य का निपटान करने और तिरंगों का पूर्ण ब्यौरा व रिकार्ड रखने के लिए वार्ड एक से 11 तक निगम कार्यालय जगाधरी अधीक्षक धर्मवीर और वार्ड 12 से 22 तक नगर निगम कार्यालय अधीक्षक यमुनानगर प्रदीप कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *