February 10, 2026
FZOjr1IacAEJq4g 0

थाना सदर थानेसर पुलिस ने गौवंश को जहर देकर मारने के मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अजय पुत्र जगपाल उर्फ जग्गु वासी डेहा कालोनी बराडा जिला अम्बाला को गिरफ्तार किया.

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने कुरुक्षेत्र और करनाल के नीलोखेड़ी में कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, शास्त्री नगर निवासी गोशाला एसोसिएशन प्रधान जीतेंद्र शर्मा ने 02 दिसंबर 2021 को शिकायत सौंपी थी। बताया था कि गोशाला में आए दिन गोवंश मर रहे हैं।

उन्होंने मृत गोवंश उठाने के लिए शाहाबाद निवासी चांद को ठेका हुआ था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अजय ठेकेदार के साथ पिपली गाेशाला में मृत गोवंश को उठाने आता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *